फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर जल्द मिलेगी एक और एफओबी की सुविधा

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक नया फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। पांच करोड़ की लागत से पुल बनकर तैयार हो गया है। जुलाई तक इसे चालू कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर तीन फुटओवर ब्रिज होने से यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे पर पहुंचने में आसानी होगी। फिलहाल इससे यात्री एक से आठ नंबर प्लेटफार्म तक आवागमन कर सकेंगे। बाद में इसे स्टेशन से बाहर तक बनाया जाएगा। इससे स्टेशन पर भीड़ से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं। वर्तमान में यात्री हाल से रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए एक फुटओवर ब्रिज है। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर ट्रेनों के आने पर यात्रियों की भीड़ से परेशानी होती है। इसके अलावा स्टेशन पर एक और फुटओवर ब्रिज है जो प्लेटफार्म संख्या एक से आठ को जोड़ती है। यह पुल अत्यंत संकरा है। तीन अक्तूबर 2007 को जीवित्पुत्रिका के मौके पर स्नानार्थियों की भीड़ के कारण सकरे पुल पर भगदड़ मचने से 14 महिलाओं की कुचल कर मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष जीवित्पुत्रिका पर यहां विशेष सतर्कता बरती जाती है। इसके बाद से ही स्टेशन एक और फुटओवर ब्रिज की जरूरत महसूस की जा रही है। इसको देखते हुए स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक नए फुटओवर ब्रिज की रूप रेखा तैयार की गई और वर्ष 2020 में नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की शुरूआत की गई। हालांकि कोरोना की वजह से पुल निर्माण में कुछ देरी हुई लेकिन अब 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुुका है। विभागीय सूत्रों की माने तो पांच करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पुल को जुुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि शुरूआत में धन की कमी की वजह से इसे एक नंबर से आठ नंबर तक ही बनाया जाएगा। बाद में इसे स्टेशन के दोनों निकास द्वार तक तैयार किया जाएगा। ताकि लोग इस पुल से स्टेशन के बाहर निकल सकें। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
जुलाई तक नया फुटओवर ब्रिज चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल निर्माण तेजी से जारी है। आधार बनकर तैयार हो चुका है। अब पुल का गार्डर रखना है। इसके लिए ब्लाक लिया जाएगा। इसके बनने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बंट जाएगी और उन्हें आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पी तिवारी, डीईएन हेडक्वार्डर, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें