फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार की रात स्थनीय रेलवे स्टेशन के समीप जीटीआर ब्रिज के पास से ट्रेनों में और प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से चोरी करने के उपकरण, नकदी और मोबाइल बरामद की।
विज्ञापन

जीआरपी लगातार रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश में लगातार गश्त कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की रात दो बजे जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, एसएसआई डीपी यादव, गिरजाशंकर यादव आदि स्टेशन के जीटीआर ब्रिज के समीप पहुंचे थे। इसी बीच यहां तीन युवक संदिग्ध हाल में दिखे। इन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई तो इनके पास से लोहे का प्लास, पेचकस, कटर के साथ 57 सौ रुपये नकद ओर चोरी की मोबाइल बरामद हुई। निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार चकला मुर्मु निवसी लोदीपुर अल्तापुर उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल, मृत्युंजय कुमार सिंह निवासी बेहरा थाना मुफसिल आरा बिहार और गुड्डू निवासी नया टोला ग्यासनगर मस्जिदपुर के पास फुलवारी शरीफ पटना बिहार ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराते थे। इनकी गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें