कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव निवासी अनिल यादव के घर की अलमारी तोड़ चोर अंदर रखा, करीब तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण और एक हजार रुपया नकद चुरा ले गए। अलमारी टूटी देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी।
कोतवाली से लगभग दो किलोमीटर दूर मौजूद तिलौरी गांव निवासी अनिल यादव मकान में ताला बंद कर पत्नी मनोरमा यादव के साथ सोनहुल गांव स्थित खेत पर काम करने चले गए। देर शाम वापस लौटने पर उन्हें अलमारी टूटी मिली साथ ही अंदर रखा आभूषण और कीमती सामान के साथ एक हजार रुपया गायब था। अनिल यादव ने बताया चोर उसके घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और एक हजार रुपया नकद चुरा कर ले गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।