कस्बा के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को अनियमितता के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने शुक्रवार को सीज कर दिया । लोगों की शिकायत पर पहुंची आपूर्ति निरीक्षक को दुकान बंद मिली वहीं दुकानदार का मोबाइल भी मोबाइल स्विच भी ऑफ रहा।
ग्रामीणों ने पिछले दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार सावित्री देवी द्वारा निर्धारित समय पर दुकान न खोलने, निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने तथा राशन वितरण में घटतौली की शिकायत आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह से किया था। जिस पर शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक जांच करने दुकान पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो गल्ले की दुकान बंद मिली। आपूर्ति निरीक्षक ने दुकानदार के मोबाइल पर कॉल किया पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से दुकान को सीज कर दिया गया है।