फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोले में शराब रखकर ट्रेन से बिहार जाने के फिराक में थे तस्कर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
च जीआरपी के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने बृहस्पतिवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास चालीस हजार रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्करी कर शराब को बिहार ले जा रहें थे। पुलिस शराब को जब्त कर आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल रवाना की।
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर चेकिंग तेज होने के कारण तस्कर अब ट्रेनों का सहारा लेने लगें है। इसक्रम में बृहस्पतिवार की रात आरपीएफ और सीआईबी की टीम गश्त के दौरान स्टेशन से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ी। उनके पास पिट्ठू बैग के साथ भारी झोला था। टीम के सदस्यों के तलाशी लेने पर तीन पिट्ठू बैगों और झोलों से शराब बरामद हुआ। इस दौरान दोनों को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 40,640 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार बिहार के पटना जिले के बेल्थाम बख्तियारपुर का और धर्मेंद्र कुमार पटना के गोविंदपुर थाने के फतुहा गांव का निवासी है। आरपीएफ ने बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक को सौंप दिया गया। साथ ही आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें