फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने पर बचाव और आग से सुरक्षा के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर में स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन डिपो परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया। इस दौरान आग के प्रकार, होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान आग बुझाकर दिखाया।
विज्ञापन

बरौनी कानपुर पाइप लाइन पर स्थित डिपो में अग्नि शमन विभाग के नरेन्द्र सिंह, अग्निशमन प्रभारी मुन्नी सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में सुरक्षा के सिद्धांत, दुर्घटना रोकथाम के उपाय एवं अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग करने की विधि के बारे में बताया। इस दौरान सुरक्षा उपकरण को लेकर चलने, उसे चलाने आदि की विधि बताई। दूसरे सत्र में प्रत्यक्ष रूप से आग लगाकर उसे बुझा कर दिखाया। कर्मचारियों से सिलिंडर, झाड़ियों और टैंक में आग लगाकर अग्निशमन उपकरण और फोम के माध्यम से आग बुझवाया। इसके माध्यम से उपकरणों की आवश्यकता भी बताई। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन प्रभारी धर्मेन्द्र खन्ना ने किया। इस दौरान उन्होंने तेल एवं गैस क्षेत्र में सुरक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने ओआईएसडी/पेएसओ/फैक्ट्रीजएवं कार्पोरेशन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करने पर जोर दिया। अग्नि सुरक्षा उपकरणों को नियमित उपयोग करने का आदेश दिया। इस मौके पर लालजी,राकेश कुमार,शिवम दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें