मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजपुर स्थित एक घर में किशोर का शव पंखे से लटका मिलने की घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की । इस दौरान डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि चारों तरफ कीचड़ और पानी लगे होने के कारण खोजी कुत्ता बहुत दूर तक नहीं जा सका।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुुुर्भुजपुर में निवासी चंद्रबली गोंड के छोट पुत्र मनीष का शव बृहस्पतिवार की शाम घर में पंखे से लटका मिला था। मृतक के पिता जयपुर में ड्यूटी पर थे वहीं मां अपने बड़े पुत्र के साथ मायके गई हुई थी, जिसके चलते मनीष घर में अकेले था। मृतक की मां ने बताया कि जब घर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। उस दौरान परिवार ने हत्या और घर में चोरी की आशंका जाहिर की थी। शुक्रवार की सुबह मृतक के पिता भी जयपुर से घर पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मृतक के मां, भाई व अन्य लोगों के पूछताछ की। इस दौरान डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर घर व आसपास में छानबीन की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।