Chandauli News: चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री शांत नहीं हुए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंजन में लगे पावर में तकनीकी खराबी होने के कारण कोच के एसी काम नहीं कर रहे हैं।
गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस का एसी न चलने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में इंजन बदला गया और इसके बाद एसी चलने लगी। इसके बाद यात्री शांत हुए और एक घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस गुरुवार की शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही उसका इंजन बदला गया। इससे ट्रेन के सभी एसी कोच में एसी ने काम करना बंद कर दिया।
इसकी शिकायत यात्रियों ने विभागीय कर्मचारियों से की। बावजूद इसके एसी की समस्या दूर नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इससे यात्री नाराज ही गए ऑड चेन पुलिंग कर ट्रेब रोक दी। इसके ट्रेन से नीचे उतर कर हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ एसआई अश्वनी कुमार ने आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों के निर्देश पर इंजन को बदला गया। इसके बाद एसी ठीक होने पर यात्री शांत हुए। इसके बाद एक घंटे की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।