फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गृहकलह से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर सोनकर बस्ती में बुधवार की दोपहर बाद विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। वह गृह कलह से परेशान थी। विवाद के निपटारे के लिए शाम को पंचायत बुलाई गई थी। इसके पहले ही विवाहिता ने जान दे दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हो हल्ला शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के जफरपुर गांव निवासी राजेंद्र सोनकर की पुत्री रितु सोनकर (32) की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व आलमपुर गांव निवासी गोपी सोनकर के पुत्र लोटन सोनकर से हुई थी। दोनों से दो पुत्र लकी (11), अंशु (7) और एक पुत्री चिश्ती (6 वर्ष) है। लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा था। कई बार इसकी पंचायत भी हो चुकी है। बुधवार को भी पांच बजे पंचायत रखी गई थी। इसके पूर्व दोपहर बाद रितु अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाहर खेल रहे बच्चे कुछ देर बाद दरवाजा खोलवाने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर बच्चे रोने लगे। इस बीच रितु का पति लोटन भी घर पहुंचा और उसने भी दरवाजा पीटा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर रितु साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटक रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच सूचना पाकर आलमपुर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि विवाहिता की मौत हुई है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें