दूध का कारोबार कर कालीचरण परिवार का भरण पोषण करता रहा है। छोटे पुत्र की मौत के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।