सेना के ओईसी अजय कपूर के हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज मिले हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने साइबर कैफे संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविकांत के साथ अलीनगर थाना के संघती गांव निवासी रिंकू सिंह यादव, मवईं खुर्द के देवेंद्र श्रीवास्तव, धानापुर के रायपुर के रोहित यादव, गाजीपुर के जमानियां थाना के हरपुर नई बस्ती के विकास सिंह उर्फ मनी और आजमगढ़ के तरवां थाना के कम्हरियां निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।