फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के उदितपुर में डायरिया से एक की मौत, 40 चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। ब्लॉक के उदितपुर सूर्रा गांव में डायरिया की चपेट में आने से शनिवार को एक पीड़ित की मौत हो गई। वहीं 40 से अधिक लोगों की उल्टी व दस्त से हालत खराब है। गंभीर रूप से बीमार कुछ लोगों को सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डायरिया फैलने की सूचना मिलने पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। टीम के सदस्यों ने गांव के कुओं में दवा का घोल डालने के साथ पूरी बस्ती में पाउडर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

चंदौली-सोनभद्र की सरहद पर बसे नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सूर्रा गांव की कोल बस्ती में डायरिया पीड़ित राजेंद्र (42) की उल्टी व दस्त से हालत बिगड़ने के बाद शनिवार को मौत होने की की खबर से हड़कंप मच गया। वहीं बस्ती में 40 लोगों को अचानक उल्टी व दस्त की शिकायत हो गई। देखते ही देखते कई लोग इसकी चपेट में आ गए। यह देख महिला प्रधान पुष्पा के पति अजय कोल ने सीएचसी अधीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दवाओं और ग्लूकोज की बोतल के साथ मेडिकल अफसरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव में पहुंच गई। गांव की एएनएम सुमन यादव के अलावा मेडिकल ऑफिसर गंगाराम भारती व स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घर- घर जाकर पीड़ित महिलाओं और बच्चों की जांच व उनका उपचार करना शुरू किया। एडीओ पंचायत प्रेमचंद ने कहा कि डायरिया प्रभावित गांव की बस्तियों में साफ सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें