फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग गंगा नदी में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपौली पंप कैनाल के पास शनिवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसरासय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी चार युवक सरवर(18) पुत्र बाबर, सौरभ (18) पुत्र मिन्टू, राजन(18) पुत्र अकरम व सीबू (19) पुत्र शहाबुद्दीन शनिवार की शाम नहाने के लिए भूपौली घाट पर गये हुए थे। पंप कैनाल के समीप गंगा नदी में स्नान के बाद दो युवक राजन व सीबू बाहर निकल आये और कपड़ा पहनने लगे। तब तक उन्होंने देखा कि सरवर व सौरभ पानी में डूबने लगे। थोड़ी देर में दोनों नदी में डूब गये। इस दौरान अन्य दो मित्रों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद मल्लाह ने किसी दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस बाद लोगों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें