फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिवर्तन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम (न्यायिक) प्रदीप कुमार से मुलाकात की। लोगों ने जिले में वैक्सीनेशन केंद्रों की बढ़ोत्तरी की मांग की। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि अस्पतालों पर टीके के लिए अधिक भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। इससे बीमारी खत्म होने के बजाय बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि पीडीडीयूनगर में वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने की अधिक जरुरत है। क्योकि अन्य जगहों से अधिक आबादी होने के चलते सीमित सेंटरों पर ज्यादा भीड़ लग रही है। इससे सोशल डिस्टेंस का पालन करना लोगों के लिए कठिन हो रहा है। कहा कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर को लेकर लोग ज्यादा सशंकित है। ऐसे में सेंटरों की संख्या बढ़ाकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। ताकि लोगों को महामारी से सुरक्षित रखा जा सके। कहा कि जनपद के अन्य स्थानों पर भी सर्वे कराकर वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाए जाएं। इस दौरान समिति के महासचिव प्रभाकर सिंह, रोशन शर्मा, संजीव जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें