फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डायरिया के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं। धानापुर व शहाबगंज में दो और सकलडीहा में एक मौत डायरिया से हो चुकी है। वहीं तीनों जगहों पर दर्जनों लोग इसकी चपेट में हैं। रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग ने जिला स्तर पर सीएचसी और पीएचसी पर टीम गठित कर दी है। जिसे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया, ताकि सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर रोकथाम में जुटा जा सके। जनपद में इन दिनों बारिश के बाद डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। इसकी भी चपेट में आ कर लोग बीमार हो रहे हैं यही नहीं धानापुर, शहाबगंज व सकलडीहा में इसकी जद में आने से मौत भी हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 24 घंटे टीम गठित की गई है। साथ ही सीएमओ के नेतृत्व में जिला स्तर पर तीन पालियों में चिकित्सकों की टीम के साथ सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आशा, एएनएम व प्रधान की सूचना पर गांव में पहुंचकर उपचार कार्य में जुटा जा सके। जो लोग इसकी चपेट में है उनके इलाज और दवा की व्यवस्था स्वास्थ विभाग की ओर से की गई है। सीएमओ डॉ वीपी द्विवेदी ने बताया कि डायरिया के प्रकोप को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी व जिला स्तर पर टीम गठित कर दी गई है। साथ ही इसके बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को डायरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें