फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा सवार पांच की मौत, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र अमाव गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मिलर मिक्सर मशीन लेकर ट्रक भभुआ की तरफ जा रहा था। देर शाम तेज रफ्तार ट्रक अमावं के पास पहुंचा था की बेकाबू हो गया और सड़क के दूसरी तरफ जाकर ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में बैठे सभी लोग घायल हो गए। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुकी और कुछ आगे ऑटो रिक्शा में टक्कर दी। इस हादसे में चैनपुर थाना के सिरबीट गांव निवासी शिवगाहन पुत्र जागरूप कुशवाहा, दिलीप राम, भभुआ थाना के भेकास गांव निवासी अर्जुन पासवान की पत्नी मुराही देवी की मौत हो गई। वहीं भानु राम, रुखसाना खातून, साहिल आलम शांति देवी, मंजू देवी, भगवानपुर थाना के पतरियां गांव निवासी देवमुनि चौबे,चकिया थाना के तियरी गांव निवासी राहुल कुमार घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेजा। यहां दो और की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें