फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को विकसित करने में प्रबुद्धजनों की होती है विशेष भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रबुद्ध लोगों की वजह से ही समाज का विकास होता है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का विकास वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में ही हुआ है। अधिवक्ता, चिकित्सक, सीए, समाजसेवी, शिक्षक व पत्रकार इन सभी का समाज में विशेष योगदान होता है। किसी भी समाज को विकसित करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका निरंतर रही है। सदर विधायक साधना सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध जन ही उनके भी अग्रज हैं। प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद ही स्तंभ का कार्य कर रहा है। कहा कि भजपा समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास के बारे में निरंतर सोचने का प्रयास करती आई है। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, कैलाश किशोर पोद्दार, मोहनलाल चौरसिया, डा. डीपी. सिंह, डा. केएन. सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, शशि शंकर सिंह, आलोक वरुण, अनुराग मौर्या, डा. अजीत जायसवाल, अध्यापक संजय सिंह, एड. ओमप्रकाश मौर्या, अशोक पटेल, राघव सिंह, राहुल जायसवाल, गीता रानी गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता एड. विजय जायसवाल ने की जबकि संचालन अखिल पोद्दार व धन्यवाद ज्ञापन निर्मला पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें