फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य परियोजना के अधिकारी ने परखी परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विशेषज्ञ अधिष्ठान राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारी जीवेंद्र सिंह ऐरी ने जनपद के दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने कुल 10 परिषदीय, प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार व मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन की ओर से शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन व छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वही विद्यालयों के कायाकल्प व भौतिक व्यवस्थाओं के लिए शासन स्तर पर लगातार धन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा जा रहा है। इसी क्रम में विशेषज्ञ अधिष्ठान राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ से आए शिक्षा अधिकारी जीवेंद्र सिंह ऐरी ने ब्लॉकों के विद्यालयों का दौरा कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता, भौतिक सत्यापन व बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता परखी। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शासन गंभीर है। एक तरफ जहां लगातार सरकारी विद्यालयों को सुधारने व शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर सरकार व शिक्षकों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कोविड-19 के लंबे अंतराल के बाद बच्चों के साथ सामंजस्य स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने पर विशेष पहल की जा रही है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें