फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर लगे जाम में घंटो फंसे रहे लोग

विज्ञापन
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र में हो रही बारिश व बाढ़ के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। वहीं कई जगहों पर सुरक्षा के चलते मार्ग को बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को रामनगर से बनारस जाने वाले पुल को बंद किये जाने के कारण सभी वाहन पड़ाव चौराहे की ओर मुड़ गये। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर वाहनों का भार बढ़ते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पड़ाव चौराहे से जाने वाले सभी मार्गों पर सुबह लगभग साढ़े बजे से लेकर शाम पांच के बाद तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ से क्षेत्र में हालात काफी खराब होते जा रहे है। कई जगहों पर पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। वाहनों के आवागमन बंद होने के कारण लोग दूसरे मार्गों से गंतव्य तक पहुंचने में कारण जाम लग जा रहा है। बृहस्पतिवार को सड़क पर रामनगर से सामने घाट की ओर से जाने वाले पुल को बंद कर दिया गया। इसके लिए वाराणसी जाने वाले वाहन पड़ाव चौराहे की ओर मुड़ गये। चौराहे पर एकाएक वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते चौराहे से डॉट पुल के आगे तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं दूसरी तरफ डॉट पुल के सकरा होने के कारण दूसरे तरफ के वाहन भी सड़क पर खड़े हो गये। देखते ही देखते पड़ाव चौराहे से बनारस, रामनगर, बहादुरपुर, पीडीडीयू नगर, मार्ग पर जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें