फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में भरा पानी, शिक्षकों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया । क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते जगह जगह स्कूलों में पानी भर गए हैं। वहीं कई विद्यालयों की छत से भी पानी टपकने लगा है। इससे अध्यापकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इसके अलावा विद्यालय में रखे रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों के खराब होने की आशंका भी बनीं हुई है।
विज्ञापन

बराव गांव स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घुटने तक पानी भर गया है। परिसर में पानी भरे होने के कारण अध्यापक विद्यालय के गेट से ही वापस चले जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालयों के छत भी टपक रही हैं। ग्राम प्रधान अभय सिंह ने बताया कि विद्यालय में पानी भर जाने से विद्यालय में रखा रजिस्टर एवं मिड डे मील के बर्तन सब जूनियर विद्यालय से प्राथमिक विद्यालय में रखा जा रहा है ताकि दिक्कत ना हो। बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बराव और बड़ोरा गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी काफी पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें