फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा में जलनिकासी के लिए प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
जिले की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील का घेराव करने को बाध्य होगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सूबे के लखीमपुरखीरी में किसानों की हत्या की घटना के बाद विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाने से जिस तरह से रोका गया, वह तानाशाही का परिचयायक है। बोले प्रदेश सरकार अपनी ऊर्जा सूबे की क्षतिग्रसत सड़कों की मरम्मत और विकास करने की बजाय विपक्षियों को प्रताडि़त और परेशान करने में लगा रही है। जिले से लगायत गांव तक सड़कें जर्जर है, इसके अलावा लोग जल जमाव की समस्या से जूझ रहें है, सरकार जनता की मूलभूत समस्या की अनदेखी कर रही है। अधिकारी से लेकर सत्ता पक्ष के नेता विकास के नाम पर लूट खसोट में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता तहसील का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा प्रभारी अरूण द्विवेदी, बाबा गोंड, राजकिशोर सिंह, अजीत पांडेय, इस्तखार, नाजिम पप्पू, रियाजुद्दीन, मुकेश कुमार, सियाराम बिंद, मंगल सिंह, बृजेश सिंह, तरूण पांडेय, वंशीधर त्रिपाठी, धरनीधर तिवारी, रविकांत पांडेय, आजाद सिंह, नन्हे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें