फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण कोष से की साढ़े सात लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, प्लांट डिपो के प्रयास के बाद बीमारियों से जूझ रहे कारखाना के 13 कर्मचारियों को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह दूसरी बार इतनी धनराशि केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि से प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्लांट डिपो के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दीपकराज, इसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री सह पीएनएम प्रभारी बीबी पासवान, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि समिति के सदस्य एवं ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड एसएसडी मिश्र व केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन के सहयोग से कर्मचारियों को सहयोग किया गया। इसके तहत प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के छह कर्मचारी को 75000-75000 रुपये, चार कर्मचारी को पांच पांच हजार रुपये, तीन आश्रितों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये दिए गए। ये लोग किडनी, कैंसर एवं हृदय रोग जैसे घातक बीमारी से पीडि़त हैं। इस सहायता के लिए प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के कर्मचारियों एवं ईसीआरकेयू ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें