कंदवा। क्षेत्र के दो स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ डॉ. वाईके राय ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य केंद्र पर लगा वाटर कूलर खराब मिलने पर सीएमओ ने विभागीय कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. वाई के राय बुधवार की सुबह निरीक्षण के लिए पीएचसी बरहनी पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका, दवा कक्ष, प्रसूति कक्ष और वैक्सिनेशन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण में सहयोग और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने पर बल दिया। अस्पताल में वाटर कूलर पंप खराब होने पर विभागीय कर्मियों की जमकर फटकार लगाई। उसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने ने स्वास्थ्य केंद्र और अभिलेखों का निरीक्षण किया और अस्पताल में व्याप्त कमियों को दूर करने और क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. गौरव नंदन, देवेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, रीना यादव, सुदामा, छोटे, राजेंद्र मौजूद रहे।