फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के पास रविवार की शाम गोली लगने से घायल छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित यादव ने सोमवार को अलीनगर थाने में तहरीर दिया जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकित ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और पुलिस महानिरीक्षक और महानिदेशक को पत्र भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने नौ नवंबर 2020 को प्रीति यादव से कोर्ट में शादी की थी। 29 नवंबर को 2020 को प्रीति की मौत के बाद अंकित ने अपनी पत्नी के परिवार वालों पर शादी से नाराज होकर छह लोगों के खिलाफ हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया। अंकित ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी के परिवार वाले मुकदमा उठाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। उसने कहा कि उसकी हत्या करने की धमकी भी कई बार मिल चुकी थी। उसने पुलिस अधीक्षक से लेकर आईजी और डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। अंकित ने बताया कि रविवार की शाम लगभग साढ़े बजे के बाद जब वह सड़क किनारे एग रोल खा रह था, तभी पांच से छह की संख्या में लोग उसके पास आये और टैंकर के पीछे ले गये। उन्होंने बातचीत में बताया कि लोग उसे मारने के फिराक में थे लेकिन संयोगवश गोली उसके पैर में लग गई। सीओ सदर अनिय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवेंद्र यादव, उदयभान सिंह और आकाश यादव पर नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हत्या के एक वर्ष बाद नहीं पूरी नहीं हो पाई जांच
पीडीडीयू नगर। पत्नी प्रीति यादव की मौत के बाद पति अंकित यादव ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा 29 नवंबर 2020 को दर्ज कराया था। अंकित ने आरोप लगाया कि हत्या के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस जांच पूरी नहीं कर पाई है। इस संबंध में सीओ सदर अनिल कुमार राय ने बताया कि हैंड राइटिंग व कुछ अन्य चीजों को के परीक्षण के लिए लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही जांच पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें