फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात सोनभद्र की सरहद पर देवदत्तपुर (नौबादी) चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर भगाई गई किशोरी को भी एकगांव के घर से पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

चकरघटृटा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने 27 नवंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। उसने तहरीर में आरोपी को नामजद भी किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी व किशोरी की तलाश में जुट गई थी। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नौबादी चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर थाने के एसआई जयसिंह कांस्टेबल मो. वाहिद कुरेशी व नजाकत हुसैन के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को देख आरोपी भागने लगा। इसपर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीन दयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी को नियम संगत धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें