फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जनता से की वादाखिलाफी: इंद्रजीत सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज मंगलवार को जनादेश यात्रा लेकर चंदौली पहुंचे। समाजवादी रथ पर सवार इंद्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से वादाखिलाफी की है। वह जो वादा करके सत्ता में आई थी उसे पूरा नहीं की। नूर पैसेल में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सरकार पर हमला बोला और भरोसा दिया कि जो कार्य रुके हैं सपा सरकार बनते ही उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रजीत सरोज ने कहा कि एक सितंबर से जनादेश यात्रा लेकर अखिलेश यादव सूबे के भ्रमण पर निकले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी के 70 लाख युवाओं को रोजगार और किसानों की आय को बढ़ाने की बात की थी लेकिन आज न तो युवाओं के पास नौकरी है और न ही किसानों की आय बढ़ी। कहा आज किसानों की हालात इतनी खराब हैं कि एमएसपी पर उनकी उपज की खरीद करने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं महंगाई, अपराध व भ्रष्टाचार को कम करने के दावे भी भाजपा के पूरे नहीं हुए। कहा कि जुमलों वाली सरकार की यूपी से विदाई होने जा रही है और यह सबकुछ जनसमर्थन की बदौलत होगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो पहला काम जिले में सेना भर्ती कराना होगा। इसके बाद हास्टलयुक्त खेल स्टेडियम की सौगात जिले के खिलाड़ियों को मिलेगी। कहा कि जो काम पिछले पांच साल से ठप है उसे फिर से शुरू किया जाएगा। फिर चाहे मामला पावर हाउस का हो, पम्प कैनाल की स्थापना का, फायर स्टेशन की स्थापना का हो या फिर जनकल्याण का। सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटने व नफरत फैलाने का काम करते हैं। इनका विकास व जनकल्याण से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। सुभासपा जिलाध्यक्ष बब्बलू राजभर ने कहा कि जनता को परेशान करने वाली भाजपा, चुनाव में परेशान रहेगी। विधानसभा चुनाव-2022 में गठबंधन की सरकार अमन-चैन व मोहब्बत के बूते बनेगी। ऐसी सरकार ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है। झूठ बोलने वाले लोग केवल ठगने का काम कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, बलिराम यादव, सुधाकर कुशवाहा, बब्बन चौहान, बाबूलाल यादव, परवेज अहमद जोखू, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद गुड्डू, गार्गी सिंह पटेल, सुजीत कन्नौजिया, रमेश यादव,दिलीप पासवान, सुनील सिंह मुखिया, दानिश इकबाल, राजा खान, चंदन पासवान आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें