जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है। शुक्रवार को 18 नए संक्रमित मिले जबकि 48 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 155 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में चार महिला और 14 पुरुषों में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी का एक, चकिया के चार, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के तीन और नगरीय क्षेत्र के दो, नौगढ़ और नियामताबाद के दो दो रहवासी हैं। इसी तरह पीडीडीयू नगर, सकलडीहा और शहाबंगज के एक एक रहवासी हैं। एक संक्रमित वाराणसी के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ शुक्रवार को 48 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए। जांच के लिए कुल 1494 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17714 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 155 है, जबकि अब तक 17189 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।