फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से नया पेराई सत्र... मिलों पर 89 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर से नया पेराई सत्र... मिलों पर 89 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अफसरों का दावा है कि चीनी मिलों में अक्तूबर से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। समय पर संचालन के लिए चीनी मिलों ने मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों पर अभी भी किसानों का 89 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। डीसीओ का दावा है कि जल्द ही गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। मिलों ने अपनी 80 फीसदी तैयारी पूरी कर ली है।
73,574 हेक्टेयर में है गन्ने की फसल
गन्ना उत्पादन में जनपद पश्चिमी यूपी में ठीकठाक पायदान पर आता है। नए पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने का सर्वें पूरा हो चुका है और 73,574 हेक्टेयर पर जिले में गन्ने की फसल किसानों ने उगाई है। पेराई सत्र का समय अब नजदीक आ रहा है और चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य 80 फीसदी तक पूरा हो गया हैं। जिले की साबितगढ़ चीनी मिल, वेव शुगर मिल, अनूपशहर सहकारी चीनी मिल और अनामिका शुगर मिल में मरम्मत कार्य काफी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। डीसीओ ने भी चीनी मिलों में निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का जायजा लिया है। डीसीओ के अनुसार 15 अक्तूबर तक जिले की चारों चीनी मिलों में नया पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है। मिलों में मरम्मत का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से तैयारी हुई तेज
चीनी मिलों के साथ जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय की ओर से भी तैयारी शुरू हो गई है। डीसीओ का कहना है कि गन्ना किसानों के बांड आदि बनाए जाने का काम जारी है। इसके बाद मिलों के तौल केंद्र और गन्ना पेराई के आवंटन का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

किस मिल पर कितना बकाया
चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान
वेव शुगर मिल 44 करोड़ रुपये
अनूपशहर मिल 37 करोड़ रुपये
अनामिका मिल 8 करोड़ रुपये
साबितगढ़ मिल कोई बकाया राशि नहीं है।
जिले की चारों चीनी मिलों में मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। 15 अक्तूबर तक चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। चीनी मिलों को तौल क्रय केंद्र और गन्ना आवंटन की प्रक्रिया सितंबर माह में निर्धारित कर दी जाएगी।। किसानों का तीन चीनी मिलों पर 89 करोड़ की राशि बकाया चल रही है। इस राशि का जल्द ही भुगतान करवा दिया जाएगा। इसके लिए मिलों से संपर्क किया जा रहा है।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें