फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के लिपिक की मौत

विज्ञापन
लिपिक निशांत गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के लिपिक की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। सिकंदराबाद-गुलावठी मार्ग पर ग्राम कुरली के निकट मंगलवार को थ्रीव्हीलर व बुग्गी की टक्कर में थ्रीव्हीलर में सवार लिपिक की मौत हो गई। मृतक का नाम निशांत गौरव (44) निवासी मौहल्ला सुदामापुरी नई बस्ती गुलावठी है।
विज्ञापन

निशांत ग्राम सनौटा स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में कनिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को निशांत गौरव थ्रीव्हीलर में सवार होकर गुलावठी से विद्यालय जा रहे थे। गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम कुरली के निकट सामने से आ रही एक बुग्गी व थ्रीव्हीलर में टक्कर हो गई। हादसे में थ्रीव्हीलर में सवार निशांत गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य चार-पांच लोगों को भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल निशांत गौरव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर दिया। निशांत गौरव की मेरठ में मौत हो गई। निशांत की मौत की सूचना के बाद माहौल गमगीन हो गया। निशांत गौरव अपने पीछे पत्नी, तीन लड़की एवं एक लड़का छोड़ गए हैं। थ्रीव्हीलर में जिन लोगों को हल्की चोटें आईं, वह अपने गंतव्य स्थान को चले गए। पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बुग्गी व थ्रीव्हीलर की दुर्घटना हुई। जिसमें एक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें