फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में सांस के 300 नए मरीज मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
15 दिन में सांस के 300 नए मरीज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक में एक नवंबर से लगातार बढ़ोत्तरी होने पर सांस के मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। इससे जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में चल रहा है। जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मरीज आ रहे है। पहली नवंबर से जिला अस्पताल में 300 से अधिक सांस के नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, सोमवार को जिला का एक्यूआई 320 मापा गया।
शहर में इन दिनों सांसों पर संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालांकि रविवार से जिले के एक्यूआई में थोड़ी राहत मिली। लेकिन अभी भी जनपद की हवा जहरीली बनी हुई है। इससे सांस के रोगियों की सांसें फूलने लगी है तो कुछ लोगों को भी सांस की समस्या होने लगी है। ऐसे में चिकित्सक और पर्यावरण विशेषज्ञ सुबह के समय मानव श्रम करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकलने और बच्चे-बुजुर्गों को बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहले किसी-किसी दिन ओपीडी में सांस के रोगी उपचार कराने आते थे। अब एक नवंबर से प्रतिदिन 15 से 20 मरीज सांस लेने में परेशानी होने की समस्या होने पर उपचार कराने आ रहे हैं। इसमें 30 से 70 आयु तक के लोग शामिल है। उधर, आईएमए के सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण से सभी को बचना चाहिए। घर की खिड़कियों को बंद करके रखे। घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहने। बताया कि निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन वायु प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी होने पर लोग आ रहे है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का एक्यूआई
दिन एक्यूआई
11 नवंबर 447
12 नवंबर 488
13 नवंबर 438
14 नवंबर 356
15 नवंबर 320
सभी को बरतनी होगी सतर्कता
वायु प्रदूषण को देखते हुए सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण पर रोकथाम करनी चाहिए। पिछले दो दिन से एक्यूआई में सुधार देखने को मिला है।
- सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें