फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल श्रेणी से बाहर हुई संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल श्रेणी से बाहर हुई संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल के समय मेरठ से प्रयागराज को चलने वाली संगम एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा था। इस ट्रेन के नंबर के आगे शून्य लगाकर चलाया गया। साथ ही ट्रेन के संचालन के दौरान किराये में पहले की तुलना में वृद्धि की गई, जिसे रेलवे द्वारा समाप्त कर पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने नियमित ट्रेनों का संचालन 20 मार्च 2020 को बंद कर दिया। इसके बाद संक्रमण कम होने पर कुछ ट्रेनों को स्पेशल व फेस्टिवल स्पेशल बनाकर नए नंबरों के साथ चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रियों से 25 से 30 फीसदी तक अधिक किराया लिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने अब पूर्व की तरह नियमित नंबरों से ट्रेनें चलाने का आदेश जारी कर दिया है। सभी ट्रेनें 15 नवंबर के बाद अपने पुराने नंबर से चलेंगी। वहीं, किराया भी कोरोना काल से पूर्व की तरह लिया जाएगा। उधर, सब कुछ सही रहा तो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द बहाल होने की उम्मीद है। स्टेशन अधीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया कि संगम एक्सप्रेस स्पेशल श्रेणी से बाहर होने का मेसेज प्राप्त हो गया है। पुराने नंबर से एक-दो दिन में बदहाल होने की उम्मीद है। साथ ही किराये में भी जल्द बदलाव कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कंबल और चादर अभी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें