फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर नौ युवकों से साढ़े छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर नौ युवकों से साढ़े छह लाख ठगे
विज्ञापन

स्याना। कुवैत में नौकरी का झांसा देकर नौ युवकों के साथ साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिर ठगों ने फ र्जी वीजा, टिकट व कंपनी का एग्रीमेंट भी पीड़ित युवकों को सौंपा था। जब उनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो मामले की छानबीन करने पर फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित युवकों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने स्याना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्याना के मोहल्ला कैतवाला निवासी युवक शादाव, हारिश, अनस, अब्दुल वाहिद, शोएब, कादिर , हासिम, जीशान व शाहबुददीन को कुवैत की कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए नामजद आरोपी फैज खान व जावेद खान ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने नोएडा के सेक्टर सोलह में अपना ऑफिस होने की बात बताकर युवकों को विश्वास में ले लिया। शातिर ठगों ने सभी नौ युवकों से नकद व आनलाइन छह लाख पचास हजार रुपये का पेमेंट ले लिया व एक नवंबर को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा कुवैत भेजने के लिए टिकट, वीजा व कंपनी का एग्रीमेंट भी दे दिया। जिसको लेकर सभी युवकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली व स्याना से दिल्ली जाने के लिए 31 अक्टूबर को पूरी तरह तैयार हो गये। इसी दौरान दोनों शातिर ठगों को जब फोन किया गया तो उनका स्विच आफ मिला। जब उनके नोएडा आफिस की जानकारी हासिल की गई तो ठगों द्वारा बीस दिन पहले ही ऑफिस खाली कर देने की बात सामने आई। पीड़ितों द्वारा घटना की तहरीर एसएसपी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें