फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: ओपन मेरिट से आज और कल होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: ओपन मेरिट से आज और कल होंगे प्रवेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में ओपन मेरिट से सोमवार और मंगलवार तक प्रवेश होंगे। इसके लिए सभी कॉलेजों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से पिछले दिनों पीजी प्रथम वर्ष की एमए, एमकॉम और बीकॉम आदि कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए विवि की ओर से दो कटऑफ जारी की गई। इसके बावजूद भी जिले में पीजी कक्षाओं की करीब चार हजार सीटों में से 800 सीट रिक्त रह गई थीं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए विवि की ओर से कॉलेजों को छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर लेकर और स्वयं ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करने के निर्देश जारी किए थे। अब कॉलेजों ने रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन मेरिट बनाकर तैयार कर ली है। जिसे सोमवार को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि कॉलेज में अलग-अलग कक्षाओं के लिए काउंटर बनाए गए हैं। ताकि छात्रों को दाखिले में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें