फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास से किशोरी का अपहरण

Sat, 18 Jun 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पास से दिनदहाड़े स्कॉर्पियों सवार तीन बदमाशों ने किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता जिला अस्पताल में अपनी भाभी के साथ दवा लेने आई थी। किशोरी की मां ने तीन लोगों को नामजद कराया है।
विज्ञापन


मोहल्ला बहलीमान ऊपरकोट निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 17 जून की दोपहर उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी भाभी के साथ दवा लेने के लिए जिला अस्पताल गई थी। बहू मेडिकल स्टोर पर दवा ले रही थी।

तभी नई मंडी चौकी क्षेत्र के कोतवाली के पास कलौली गांव निवासी शमीम, मुजाजिर व सलमान आए और जबरन किशोरी को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। पुत्रवधू ने परिजनों को सूचना दी। महिला का आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ आरोपियों के घर अपनी बेटी को लेने गई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


फिर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शमीम, मुनाजिर व सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अपह्त किशोरी बरामद
पुलिस ककोड़ से अगवा किशोरी को दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। उपनिरीक्षक पान सिंह के अनुसार पीड़िता के नाना ने 28 फरवरी को थाना ककोड़ में किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला गुलावठी थाने में ट्रांसर्फर किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें