फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पिता-पुत्र ने खाया जहर, पिता की मौत

Tue, 24 May 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पितोबांस गांव में घरेलू कलह में पिता-पुत्र ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसमें पिता की मौत हो गई और पुत्र का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। जबकि घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पितोबांस गांव निवासी हुकमी (48) पुत्र नानक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट भरता था। दो बेटी और तीन बेटों समेत पांच बच्चों का पिता हुकमी के घर सोमवार रात किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हो गया।

रात में मामला शांत होने के बाद मंगलवार सुबह दोबारा कलह शुरू हो गई। घरेलू कलह के चलते हुकमी और 22 वर्षीय उसके बेटे दीपक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से मंगलवार देर शाम हुकमी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि दीपक को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसओ गुलावठी ने  ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पति के अफेयर से परेशान महिला ने दी जान
पति के अफेयर से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दे दी। आरोपी पति के खिलाफ मसूरी थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में है। मृतका पिंटेश (30) सिकंदराबाद के चिरोडन की रहने वाली थी।

वर्ष 2009 में उसकी शादी नूरपुर निवासी ऑटो चालक प्रदीप से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा अवि (6) और बेटी  परी (4) है। पिंटेश को जहर खाई हालत में सोमवार को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें