फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 20 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
औरंगाबाद में शुक्रवार शाम कोचिंग कर पैदल लौट रही एक छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। उसके परिजनों ने हंगामा कर आरोपी युवक को पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहांगीराबाद रोड निवासी एक छात्रा बुलंदशहर बस स्टैंड के पास कोचिंग को जाती है।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी सहेली के साथ पैदल घर लौट रही थी। जहांगीराबाद मोड़ चौराहे के पास दूसरे समुदाय के एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। घटना से गुस्साए परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने उससे पूछताछ की तो युवक ने परिजनों के साथ भी अभद्रता कर दी। इस पर पीड़िता के परिजनों ने हंगामा कर आरोपी की पिटाई कर दी। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गये। लोगों ने आरोपी युवक को मौके से भगा दिया, तब जाकर मामला शांत हो सका। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

मनचले ने की युवती से छेड़छाड़
मंदिर मार्ग पर युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोग मौके की तरफ दौड़े, लेकिन युवक भाग गया। पीड़ित छात्रा की ओर से युवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। नगर स्थित मोहल्ला निवासी छात्रा शनिवार सुबह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पॉलिटेकिभनक मैदान के पास बाइक सवार एक युवक पहुंचा। युवक ने छात्रा को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुकी तो युवक ने बाइक उसके आगे लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। कुछ लोगों ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह असफल रहे। पीड़िता छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई शिकायत थाने में नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें