फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिबकोल में नहीं शुरू हो पाया कोवॉक्सिन का उत्पादन

विज्ञापन
बिबकाल कंपनी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बिबकोल में नहीं शुरू हो पाया कोवॉक्सिन का उत्पादन
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला क्षेत्र स्थित बिबकोल कंपनी में कोविड से बचाव के लिए देशी टीका कोवॉक्सिन का उत्पादन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। टीका बनाने के लिए अभी तक लैब में मशीनरी और उपकरण नहीं पहुंच सके हैं। बताया जा रहा है कि जर्मनी और फ्रांस से उपकरण आने थे। वहां कोरोना के फिर से पैर पसारने के चलते सप्लाई नहीं हो पा रही है।
बिबकोल कंपनी की स्थापना वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। कंपनी को देश से पोलियो को खत्म करने के लिए बीसीजी वैक्सीन बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। अब तक कंपनी ने करीब 13 करोड़ डोज बनाई है। कोविड महामारी के बाद केंद्र सरकार ने बिबकोल को कोविड के खात्मे के लिए कोवाक्सिन बनाने की जिम्मेदारी दी थी। करीब 50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया था। कंपनी की ओर से लैब निर्माण का कार्य शुरू करने के बाद मशीनरी के लिए ऑर्डर दिया गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी और फ्रांस से फिलिंग, वाशिंग, ड्रायर, लेवलिंग समेत अन्य प्रकार की मशीनरी व उपकरण की सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन

फरवरी में दी जानी थी वैक्सीन की सप्लाई
पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कंपनी का निरीक्षण किया था। इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि फरवरी में वैक्सीन की पहली खेप सप्लाई कर दी जाएगी, लेकिन वर्तमान में जो हालात है, उन्हें देखते हुए अभी वैक्सीन सप्लाई होने की उम्मीद कम दिख रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन निर्माण में प्रयोग होने वाली मशीनरी व उपकरण की सप्लाई जल्द से जल्द मिल सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन का उत्पादन प्रभावित न हो, इसके लिए उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है।
- सुनील कुमार शर्मा, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट, बिबकोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें