फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को लिफ्ट देकर स्कूटी सवार ने ठगे सोने के कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा को लिफ्ट देकर स्कूटी सवार ने ठगे सोने के कुंडल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। स्कूटी सवार ने वृद्धा को लिफ्ट देकर उससे सोने के कुंडल ठग लिए। कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी रामेश्वरी (65) पत्नी गोपाल शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी रितु शर्मा परिवार के साथ सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में रहती है। सोमवार को वह बेटी से मिलने के लिए गांव से उसके घर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे वह जेवर अड्डे पर खड़ी टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा और एसडीएम कॉलोनी जाने की बात कहते हुए उसने उसे वहां तक लिफ्ट देने की बात कही। बताया कि स्कूटी सवार की बातों पर विश्वास कर वह उसके साथ बैठ गई। रास्ते में उसने बातों के जाल में फंसा कर उसके दोनों सोने के कुंडल उतरवा लिए और अपनी पत्नी के लिए ऐसे ही कुंडल बनवाने की बात कहते हुए उसे रास्ते में उतार कर सर्राफ को दिखाकर जल्द लौटने के लिए कहते हुए चला गया। मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसके वापस नहीं लौटने पर उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें