फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान किसान का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
औरंगाबाद निवासी मृत किसान राकेश गिरि का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बीमारी से परेशान किसान का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

औरंगाबाद। मोहल्ला अजीजाबाद निवासी लापता किसान का 12 घंटे बाद अपने ही खेत में शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें किसान ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। वहीं, किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजाबाद निवासी राकेश गिरी (40) पेशे से किसान था। राकेश पिछले कई वर्षों से पथरी और सिर दर्द की बीमारी से जूझ रहा था। रविवार की शाम वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। देर रात परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सोमवार सुबह लापता राकेश का शव उसके ही खेत में ही एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। राकेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसान ने लंबी बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद योगेंद्र मलिक ने बताया कि मृतक के भाई नरेश ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें