फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत पांच बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत पांच बकरियों की मौत
विज्ञापन

डिबाई। अलीगढ़-चंदौसी रेलवे रूट पर राजघाट स्टेशन के निकट सोमवार देर शाम एक ट्रेन की चपेट में आने से गांव लच्छमपुर निवासी महिला समेत पांच बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

गांव लच्छमपुर निवासी 40 वर्षीय अनारी बेगम सोमवार देर शाम अपनी बकरियों को खेत पर चराने के लिए गई थीं। इस दौरान बकरियां घास चरते हुए ट्रैक पर पहुंच गईं। ट्रेन को आता देख अनारी बेगम बकरियों को बचाने के लिए ट्रैक पर पहुंच गईं। इस दौरान अनारी बेगम और पांच बकरियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गईं। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें