फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस मौके पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव कर्णवास स्थित रामलीला मैदान में स्थित एक मोबाइल टावर पर मंगलवार शाम को एक युवक चढ़ गया। जहां से वह स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवक वैभव ठाकुर मानसिक रुप से विक्षिप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद सोमवार को वह टावर पर चढ़ गया और कुछ देर स्टंटबाजी कर नीचे उतर आया था। लेकिन, मंगलवार शाम को युवक एक बार फिर से टावर की चोटी पर पहुंच कर स्टंट करने लगा। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने का आग्रह भी किया। लेकिन, वह नीचे नहीं उतरा। देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को नीचे उतरने का आग्रह करती नजर आई। देर शाम तक युवक को नीचे नहीं उतारा जा सका है। आरोपी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें