फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की अस्थियां विसर्जित करने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह पति की अस्थियां विसर्जित करने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। उसके पति की बीस दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवारवालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर शाहजहांपुर ले गए।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह बजे हुआ। शाहजहांपुर, कलान थाना क्षेत्र के गांव वाराकलां खुर्द निवासी 55 वर्षीय गुड्डी देवी अपने बेटे गोविंद के साथ बाइक से पति की अस्थियां विसर्जन करने उसावां थाना क्षेत्र में अटेना गंगा घाट जा रहीं थीं। बताते हैं कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अकबरपुर गांव के पास पहुंचने पर अचानक ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इस पर गुड्डी देवी बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गईं। हादसे को देखकर राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया। महिला को उसावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गोविंद की सूचना पर उनके परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब बीस दिन पहले गुड्डी देवी के पति विनोद की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने विनोद का अंतिम संस्कार तो कर दिया था लेकिन अस्थियां विसर्जित नहीं की थीं। बुधवार सुबह वह अस्थियां विसर्जन करने अटेना घाट जा रहीं थीं। गुड्डी देवी के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दो पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें