फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो महिलाओं को चुनावी समर में उतारेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं पर खास फोकस कर रही है। पार्टी जिले में कम से कम दो विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं को टिकट देगी। इसके लिए अभी से रूपरेखा बनाई जा रही है। जिले से 15 महिलाएं टिकट के लिए आवेदन भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं की चुनाव में चालीस फीसदी भागीदारी का दावा किया है। इस क्रम में सभी जिलाध्यक्षों से विधानसभा चुनाव के लिए पात्र आवेदन मांगे गए थे। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 15 नवंबर से पहले करीब 85 आवेदन आए थे। इनमें से कई में कोरम पूरा नहीं था। कुछ में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन नहीं था तो कुछ में 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट नहीं था। जांच में 41 आवेदन जांच के बाद हाईकमान को भेजे गए हैं। इनमें 15 महिलाओं के हैं। कुछ नेताओं ने पत्नी या परिवार की अन्य महिलाओं के नाम से भी आवेदन किया है।
महिला आवेदन की स्थिति
- कुल 15 महिलाओं के आवेदन में बदायूं से दो, बिसौली से छह, शेखूपुर से चार व बिल्सी से तीन आवेदन आए हैं।
- इस बार महिलाओं को टिकट देने में वरीयता दी जाएगी। हाईकमान व प्रियंका गांधी का इस बारे में स्पष्ट निर्देश है। जिस अनुपात में टिकट होंगे, उससे लगता है कि जिले में कम से कम दो क्षेत्रों में महिलाओं को टिकट मिलेंगे। - ओमकार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें