फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

विज्ञापन
महिला अस्पताल में पानी की टंकी से नीचे उतरती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को महिला अस्पताल में उस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। जब एक महिला अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। इस पर कर्मचारियों और होमगार्डों ने उसे बमुश्किल नीचे उतारा। पूछने पर उसने बताया कि वह दुनिया देखने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी थी।
विज्ञापन

ये बात शुक्रवार दोपहर के समय की है। उस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने देखा कि करीब पचास वर्षीय बुर्का पहने एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसे देखकर मौके पर तमाम कर्मचारी, तीमारदार और होमगार्ड एकत्र होकर पहुंच गए। उन्होंने पहले तो नीचे ही महिला को आवाज लगाई और उसने उतारने की कोशिश की लेकिन महिला जब नीचे नहीं आई तो कुछ कर्मचारी ऊपर चढ़ गए। उन्होंने महिला को बमुश्किल नीचे उतारा। उन्होंने महिला से पूछा कि वह टंकी पर क्यों चढ़ी थी तो महिला बोली कि वह दुनिया देखने के लिए टंकी पर चढ़ी थी। महिला शहर के अल्फा खां सराय मोहल्ले की बताई जा रही है। वह मानसिक मंदित भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें