फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 42 डिग्री के पार, दिन भर चलीं धूल भरी तेज हवा

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूल भरी हवाओं के दौरान धुंध छाया रहा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को दिन भर धूल भरी आंधी चलती रही। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री से ज्यादा रहा। हालांकि, आसमान में कुछ बादल छाए रहने के बीच तेज धूप ने ज्यादा परेशान नहीं किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत हुई तो आसमान साफ था। दोपहर होते-होते आसमान में मामूली बादल छाने लगे। इसके बाद लगातार धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। टूटी सड़कों पर उड़ती धूल लोगों को परेशान करती रही। तेज हवाओं के कारण कूड़ा-करकट उड़कर घरों में पहुंचता रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि रविवार को बादल छाने का अनुमान है। इसके बाद सोमवार से तापमान में तेजी से इजाफा होगा। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें