फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का नाम लेने से ही दूर हो जाते है सारे दु:ख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। दीननगर शेखपुर मार्ग स्थित जाहरवीर बाबा के मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन पीलीभीत से आईं कथा वाचिका शीतल ठाकुर ने कहा कि श्रीकृष्ण का नाम और उनके रूप दुख दूर करने वाले हैं। उनके दर्शन मात्र से ही आत्मा को शांति मिल जाती है। दिल से स्मरण करने पर प्रभु अपने भक्तों के लिए तुरंत दौड़े चले आते हैं। बस जरूरत है तो उनकी मौजूदगी को आत्मा से महसूस करने की।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचीं सपा नेता ममता शाक्य ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर किशनपाल पुजारी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, जोगिंदर सूर्यवंशी, अभिनय सूर्यवंशी, महेश सूर्यवंशी, दिलीप बाबू, बृजेंद्र सूर्यवंशी, रामबाबू, रामेश्वर व अवनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें