फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और घर से हजारों के जेवर और नकदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
पीड़ित दंपती। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार रात चोरों ने लक्ष्मीनगला मोहल्ले में एक और घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर घर से नकदी समेत करीब 90 हजार रुपये के जेवर उड़ा ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कछला के लक्ष्मीनगला मोहल्ला निवासी सत्यपाल के घर में चोर बुधवार आधी रात के बाद घुसे। उस वक्त सत्यपाल परिवार समेत बरामदे में सो रहे थे। तड़के पांच बजे सत्यपाल जागे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला, अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सत्यपाल के मुताबिक- चोर संदूक से सोने की चेन के अलावा चांदी के जेवर और 35 हजार रुपये समेट ले गए।
जानकारी पाकर पड़ोसी भी उनके घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। सत्यपाल ने चौकी पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि इसी मोहल्ले में मंगलवार रात चोर रामभरोसे के घर से नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए थे तो पिछले सप्ताह एक ही रात में चोरी की तीन घटनाएं हुईं थी, जिनका आज तक खुलासा नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें