फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की इंतहा: मोर्चरी में शव की आंख खा गए चूहे, जिसने देखा निकल गई चीख, लाशों के साथ पहले भी होता रहा है ये घिनौना काम

Mon, 06 Jun 2022 08:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जेल में सजायाफ्ता कैदी भोलू शर्मा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। रात के समय उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सुबह परिवार वाले जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी एक आंख गायब देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने आंख निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जेल में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले कैदी की एक आंख चूहे खा गए। रात के समय उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। उसमें कहीं से चूहे घुस गए और उसकी एक आंख कुतरकर गए। सुबह परिवार वालों ने उसकी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आंख निकालने का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चूहों के आंख कुतरने की ही पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

रविवार दोपहर जेल में सजायाफ्ता कैदी भोलू शर्मा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। भोलू शर्मा अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव नेहला का रहने वाला था। वह करीब दो साल पहले एक गैंगस्टर के मामले में जेल आया था। उसे न्यायालय ने चार साल की सजा सुनाई थी। परिवार वाले उससे मिलने नहीं आ पा रहे थे और न ही उसकी जमानत हो रही थी। इससे कैदी ने रविवार दोपहर फंदे पर लटककर जान दे दी।

इसके बाद जेल प्रशासन ने कैदी के शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जेल प्रशासन की सूचना पर उसके परिवार वाले रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि उस वक्त कैदी की दोनों आंख ठीक थीं, लेकिन सोमवार सुबह जब उसका शव देखा तो एक आंख गायब थी। इस पर परिवार वालों ने कैदी की एक आंख निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर जेलर आदित्य कुमार भी मोर्चरी पहुंचे। मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। मोर्चरी में चूहे आंख, कान आदि कुतरकर खा जाते हैं। भोलू की भी एक आंख खा गए। दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसमें भी चूहों द्वारा आंख खाने की पुष्टि हुई है। परिवार वाले कैदी के शव को अलीगढ़ ले गए हैं। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि मोर्चरी में कैदी की आंख चूहे ही खा गए होंगे। कोई उसकी आंख क्यों निकालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें