फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरे: बदायूं में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, दो अभी भी फरार, तलाश में जुटी

Sun, 05 Jun 2022 08:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम के अलावा संबंधित थाना पुलिस को भी लगाया गया था। पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। फरार तीन बदमाशों की तलाश में टीम लगा दीं गईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां, ककराला और सिविल लाइंस इलाके में हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एटा जिले के दो बदमाश पकड़े गए हैं। उनके पास से दो तमंचे और 80 हजार रुपये भी बरामद किए हैं, जबकि इस मामले में तीन बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में लूटपाट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 25 मई को ककराला कस्बे में कादरचौक क्षेत्र के गांव बेहटा डंबरनगर निवासी जीनत बेगम से 68 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इसके अलावा दो जून को उसावां थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे, बेटी से 49 हजार रुपये लूटे गए थे। तीनों लोग म्याऊं स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपये लूट लिए।

वहीं एक घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 24 मार्च 2022 को घटित हुई थी। इसमें किसरुआ गांव निवासी कुसुमा देवी अपने बेटे बृजेश के साथ बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहीं थी। रास्ते में लखनपुर गांव के नजदीक बदमाशों ने उनके रुपये लूट लिए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम के अलावा संबंधित थाना पुलिस को भी लगाया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि शनिवार रात एसओजी और अलापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके एटा जिले के दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला भजना निवासी जयवीर पुत्र कल्लू और थाना नयागांव क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी आसाराम बताए हैं। जबकि फरार होने वालों में नयागांव थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी राजाराम, नेक्शे उर्फ सूरज, पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी वीरेंद्र हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। फरार बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें