फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिटोरियम में काम बाकी पर अफसरों ने करा दिया लोकार्पण

विज्ञापन
ऑडिटोरियम परिसर में अब तक नहीं लग सका दरवाजा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में नौ नवंबर को सहसवान आए मुख्यमंत्री योगी से लोकार्पण और शिलान्यास कराने के मामले में भी विभागों ने खेल कर दिया। अधूरी परियोजनाओं का भी उनसे लोकार्पण करा दिया गया। इसमें शहर में डॉयट परिसर स्थित ऑडिटोरियम भी शामिल है। करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का निर्माण छह साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यहां कई काम अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

सपा शासनकाल के दौरान कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से डॉयट परिसर में ऑडिटोरियम/ प्रेक्षागृह के लिए जगह देखी गई थी। मार्च 2015 में ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया। इसको बनाने का जिम्मा यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिया गया। तब स्वीकृति धनराशि चार करोड़ 85 लाख 44 हजार रुपये निर्धारित की गई। साथ ही इसको पूर्ण करने का समय सितंबर 2018 निर्धारित किया गया। बीच में धनराशि नहीं मिलने की वजह से निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। आज भी यहां पर बनी बिल्डिंग में खिड़की, दरवाजे नहीं लगे हैं, और तो और सड़क भी बन सकी है।
इधर, नौ नवंबर को सहसवान तहसील में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ तो अनान फानन में जिला प्रशासन ने जिले में कराए गए ऐसे कामों की लिस्ट तैयार की जिनका लोकार्पण सीएम से कराया जाना था। इसमें डॉयट परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम को भी शामिल कर लिया गया। जिसका बाद में उनसे लोकार्पण भी करा लिया गया।
विज्ञापन

-
ऑडिटोरियम का एस्टीमेट हो चुका है रिवाइज
डॉयट परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम की धनराशि चार करोड़ 85 लाख 44 रुपये निर्धारित की गई थी। समय से धनराशि नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इसकी वजह से इसका एस्टीमेट रिवाइज किया गया था। अब छह करोड़ 90 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिसमें पांच करोड़ 35 लाख रुपये ही मिला है जबकि एक करोड़ 55 लाख रुपये अभी शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था को मिलना हैं।
-
अभी धनराशि पूरी नहीं मिली है। इसकी वजह से कुछ काम बाकी हैं। हालांकि बिल्डिंग तैयार हो गई है। उसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों किया है, फिनिशिंग का कुछ काम बाकी है, उसे जल्द ही पूरा करा लेंगे।
विज्ञापन

- पंजाब सिंह, एई, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें